सिर्फ वडा पाव बेचकर किया 50 करोड़ का साल का टर्न ओवर ! जानिए कैसे

Business

Goli Vada Pav Success Story: भारत देश में Startups की एक ज्यादा ही लहर चल रही हैं, इसमें कई युवा युवती भी अपने दिमाग, आत्मविश्वास और मेहनत से खुद का बिजनेस करके अपने पाव पर खड़े हो रहे हैं। आप देख रहे होंगे आज के वक्त में भारत में ज्यादा लोग आज अपना खुद का Startup शुरू करना चाहते हैं और इसका कारण भी हैं के आज हमारे देश की Economy बहुत तेजी से आगे बढ़ रही हैं।

दोस्तों कोई भी बिजनेस छोटा मत समजो उस बिजनेस में मेहनत और लगन से करके देखो फिर आपका बिजनेस एक ऊंचाई पर होगा। बहुत लोग खुद का Startups करके लाखों करोड़ों रूपये की कमाई करके अपना नाम बिजनेस में किया हैं। आज मै भी ऐसे एक शख्स की कहानी आपको बताने वाला हूँ उसको आप पढ़कर कहेंगे की मै भी कुछ कर सकता हूँ।

Goli Vada Pav Success Story

Goli Vada Pav की शुरुआत कैसे हुई

भारत में तमिलनाडु राज्य में वेंकटेश अय्यर का जन्म एक तमिल ब्राह्मण परिवार के घर में हुआ था। लेकिन इनका बचपन कुछ खास नहीं बीत रहा था, क्योंकि यह शख्स पढ़ाई लिखाई में ज्यादा ध्यान नहीं देते थे तो घरवालों की डांट पड़ती थी अगर पढाई नहीं करोगे तो आगे नौकरी कौन देगा। और लेकिन वेंकटेस के बचपन को देखकर घर और आजुबाजु के सभी लोगो का ये लगता था कि वेंकटेश बड़ा होकर कुछ नहीं कर सकता हैं।

वेंकटेस बड़े होकर जब जॉब करने मुंबई गए थे तो वो दोस्तों के साथ घूमने लगे फिर दोस्तों के साथ McDonald’s Restaurant में गए तब बर्गर खाने लगे और देखा की यह विदेशी बर्गर भारत में इतना लोकप्रिय क्यों हैं. ऐसा क्या चीज हैं जो सब लोगों को पसंद आता हैं। इसका बर्गर खाते खाते सोचने लगे।

वेंकटेस अय्यर सोचें लगा फिर हमारा मुंबई का देसी वड़ा पाव क्यों और लोकप्रिय नहीं हो सकता? बस यही मन में फिट किया और उन्होंने नए तरीके से वड़ा पाव का बिजनेस शुरू करने का मन बनाया और साल 2004 में Goli Vada Pav नाम से अपना वड़ा पाव का बिजनेस शुरू किया। बस यही से वेंकटेश अय्यर की सक्सेस बिजनेस यात्रा शुरू हुई थी।

बिजनेस शुरुवात में कठिनाईओं का सामना और नारायण मूर्ति का प्रभाव

वेंकटेस अय्यर ने जब साल 2004 में अपने Goli Vada Pav बिजनेस की शुरुवात करी तब उस समय उन्हें कई कठिनाईओं का सामना करना पड़ा था। फिर भी उन्होंने कभी भी हार नही मानी, सिर्फ मुंबई में Goli Vada Pav दुकान चालू किया था अच्छे पैसे कमाते जा रहे थे लेकिन उनके मन में लगातार सोच रहे की अपने वड़ा पाव का बिजनेस कैसा बढ़ेगा। बस मेहनत और दृढ़ आत्मविश्वास, जिद्द से अपना गोली वडा पाव का बिजनेस की रफ़्तार बढाकर पुरे देश में विस्तार किया हैं. इसके कारण हैं कि आज गोली वडा पाव की कंपनी एक करोड़ो की कंपनी बन चुकी हैं। बिजनेस करने की प्रेरणा हर कोई किसीसे ने लेता ही हैं।

आपको बताता हूँ वेंकटेस अय्यर भारतीय बिजनेस मैन नारायण मूर्ति से बहुत ज्यादा प्रभावित हैं, उनका प्रभाव वेंकटेस अय्यर पर काफी पड़ा हैं इसी वजह से वो जरूरतमंद लोगों की भी मदद करने के लिए हमेशा आगे रहते हैं।

Goli Vada Pav के भारत में 300 से ज्यादा Outlets

वेंकटेस अय्यर ने Goli Vada Pav कंपनी को मुंबई में 2004 में शुरू कर दी। वेंकटेस अय्यर के दिमाग और दृढ़ आत्मविश्वास के वजह से मुंबई से शुरू किये गोली वडा पाव के लगभग पूरे देश भर में 20 राज्यों में 100 शहरों में 300 से ज्यादा Outlets खुल चुके हैं। जिसके कारण आज ये कंपनी हर साल लगभग 50 करोड़ से ज्यादा का टर्नओवर कर रही हैं। आप के पास भी ऐसी कोई मन में कल्पना हैं और आप भी कुछ करना चाहते हैं तो देर की बात की आप भी दृढ़ आत्मविश्वास और मेहनत लगन से काम करना शुरू करें फिर देखों सफलता आपके पास खुद आएगी।

यह भी पढ़े: लंदन में अच्छी नौकरी छोड़ी, भारत में कंपनी खोलकर 1200 करोड़ का टर्नओवर किया!

दोस्तों अगर आपको यह Goli Vada Pav Success Story अच्छी लगी हो तो जरूर अपने दोस्तों के साथ शेअर करें.

Leave a Reply