सिर्फ बर्फ बेचकर 2 युवाओं ने कमाए 1 करोड़ रूपये

Business

Dr Cubes Success Story : भारत देश हर दिन कोई ना कोई नया स्टार्टअप शुरू करके बिजनेस करके सफल होना चाहता हैं। देश में बहुत सारे लोग Startup करके सफल होते हैं जिसके कारण नए युवती, युवाओं को भी खुद का स्टार्टअप शुरू करने की प्रेणना मिलती गई हैं। ऐसेही स्टार्टअप की दुनिया से आज हम ऐसे दो शख्स की कहानी बतानेवाले हैं जिन्होंने सिर्फ बर्फ बेचकर करोड़ रूपये की कंपनी खड़ी की हैं।

कर्नाटक राज्य के बंगलुर में रहनेवाले दो युवा Startup फाउंडर ने 1 करोड़ो की कंपनी बनाई हैं। उन दो युवाओं का नाम Naveed Munshi और Pramod Tirlapur है। इन दो दोस्तोंने Dr Cubes कंपनी की शुरुआत की इनके दिमाग और मेहनत से आज के वक्त में कंपनी करोड़ो बनी हैं।

Dr Cubes Success Story

Dr Cubes की ऐसे हुई थी शुरुआत

बंगलुर में 2017 में Dr Cubes Startup को दो दोस्तो ने शुरू किया। इस स्टार्टअप के दोनो फाउंडर्स नावेद मुनशी और प्रमोद तिरलापुर हैं। उस वक्त दिमाग में स्टार्टअप को शुरू करने का सोचा तब उनके सामने Ice Cubes के बारे कुछ Idea आ गई। उस समय भारत में कोई भी कंपनी Fresh और Hygenic Ice Cube नही प्रदान कर रही थी।

Naveed Munshi और Pramod Tirlapur इन दोनों ने सोचा की इसकी हम कंपनी शुरू करकर लोगों को फ्रेश और हाइजीनिक आइस क्यूब की सेवा देंगे। बस इस आइडिया से दोनों ने कंपनी एक नाम फिक्स किया उसका नाम उन्होंने Dr Cubes रखा। फिर इस कंपनी ने Customers को Fresh और Hygenic बर्फ के टुकड़े डिलीवर का काम शुरू कर दिया।

इस वक्त में Dr Cubes कंपनी अपने कस्टमर्स को अलग अलग तरह के Ice Cubes की सेवा प्रदान करती हैं, जिससे हर कस्टमर्स को Ice Cubes अच्छा पसंद आता हैं।

Shark Tank India Show में हुए थे शामिल

भारत में प्रसिद्ध Shark Tank India Show Sony Channel पे चलता हैं वो अपने जरूर देखा होगा, Shark Tank India Show में जो नए Startup Founder हैं उनको यह अपने बिजनेस आइडिया की मदद से अपने Startup के लिए फंडिंग प्रदान करते हैं। इसलिए अपना बिजनेस को बढ़ाने के लिए Dr Cubes कंपनी के फाउंडर्स भी Shark Tank India Show में गए थे।

Shark Tank India Show पर जाने के बाद Dr Cubes के फाउंडर ने सभी शार्क्स से बिजनेस के लिए कंपनी 15% का हिस्सा ऑफर करके 80 लाख रुपए की Funding मांगी थी। लेकिन शार्क्स ने उन्हें Funding के लिए मना किया, क्योंकि सभी शार्क्स का कहना था कि यह एक नया बिजनेस हैं और Startups दुनिया में जितनी भी बड़ी बड़ी कंपनिया हैं वो ऐसे बिजनेस को आसानी से कॉपी करके आपके कंपनी को मात दे सकती हैं, इसलिए इन सभी शार्क्स ने उन्हें फंडिंग देने से मना किया। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।

Dr Cubes कंपनी ने कमाए करोड़ो रूपये

Shark Tank India शो पर जब आए थे में Dr Cubes के फाउंडर्स ने बताया था की उनके इस बिजनेस ने 2019 में 50 लाख रुपए का Revenue बनाया था जो कि 2020 में 1.2 करोड़ Revenue हो गया था।

जब दुनिया और देश में कोरोना महामारी की लहर थी उस दौरान उनके बिजनेस पर बहुत ज्यादा फर्क पड़ा, लेकिन उन्होंने 2022 में 1.10 करोड़ रुपए का रेवेन्यू बना लिया। 2023 -2024 में Dr Cubes का लक्ष्य 2.5 करोड़ रुपए तक पहुंचने का हैं, शार्क टैंक पर फंडिंग ना मिलने के बावजूद भी दोनोंने काम को जारी रखा और अपने इस बिजनेस को आगे बढ़ाया इसलिए आज Dr Cubes कंपनी की वैल्यूएशन करोड़ो में हैं।

दोस्तों आपको भी यह Dr Cubes Success Story की जानकारी सुनकर कुछ तो दिमाग में नई आइडिया आयी होगी। तो आप भी नए संकल्प और दृढ़ आत्मविश्वास के साथ नया स्टार्टअप कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: बेहतरीन फीचर्स के साथ Xiaomi जल्दी करेगा नया स्मार्टफोन लॉन्च

Leave a Reply