स्वीडन की Svartpilen 250 बाइक भारत में जल्दी होगी लॉन्च, दमदार फीचर्स और स्पोर्टी लुक, देखे कीमत

Automobile

Husqvarna Svartpilen 250 Bike : भारत में ऑटोमोबाइल क्षेत्र का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। इस क्षेत्र में विदेश की बहुत सारी कंपनी है जो कार और बाइक्स का निर्माण करती है। स्टाइलिश बाइक को भारत में बहुत लोग पसंद करते है इसलिए हर कोई कंपनी मजबूत इंजिन माइलेज के साथ स्टाइलिश बाइक्स को भारत में लॉन्च करती है। इसमें से स्वीडिश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Husqvarna है उन्होंने कुछ महीनों पहले भारतीय ऑटो बाजार में Svartpilen 401 को लॉन्च किया था। अब कंपनी और एक स्पोर्टी लुक बाइक को लॉन्च करनेवाली है। Husqvarna कंपनी Svartpilen 250 को 2024 में लॉन्च कर सकती है। इसलिए जानते है इस शानदार बाइक के बारे में

Svartpilen 250 का डिजाइन

Husqvarna कंपनी अपने बाइक के नए मॉडल को Svartpilen 250 को स्पोर्टी लुक डिजाइन देगी जो युवाओं को ज्यादा पसंद आएगा। इस बाइक में एक लम्बे हैंडलबार के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस बाइक का वजन 154 kg होगा।

Husqvarna Svartpilen 250

Husqvarna Svartpilen 250 के फीचर्स

कंपनी ने इस बाइक में बेहतरीन फीचर्स होंगे। इसमें 5-इंच टीएफटी इंस्ट्रूमेंट पैनल मिलेगा जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी से लैस होगा। अन्य फीचर्स में राइड-बाय-वायर, स्विचेबल रियर ABS, LED लाइटिंग, एक Type-C चार्जिंग पोर्ट और एक क्विकशिफ्टर शामिल होगा।

नई Svartpilen 250 बिल्कुल नई Vitpilen 250 जैसी अंडरपिनिंग होगी, यानी यह एक नए स्टील ट्रेलिस फ्रेम पर होगी, जो एक नॉन-एडजस्टेबल 43 मिमी रिवर्स फ्रंट फोर्क्स और एक रियर मोनो-शॉक सस्पेंशन से लैस होगी। बाइक को मजबूत बनाने के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित होती है। Svartpilen 250 स्पोक रिम्स से सुसज्ज होगा इसलिए कठिन रास्ते में ज्यादा दिक्कत नहीं होगी। इस बाइक में 43 मिमी उल्टा फ्रंट फोर्क्स और स्टॉपिंग ड्यूटी 320 मिमी फ्रंट डिस्क देखने को मिलेगा।

Svartpilen 250 कब होगी लॉन्च?

हस्कवर्ना ( Husqvarna ) कंपनी 2024 Svartpilen 250 बाइक को भारत में लॉन्च करने का प्लान बना रही है। इसकी लॉन्च को को लेकर कंपनी ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन यह बाइक Vitpilen 250 पर आधारित होगी। यह पुरानी बाइक में जो फीचर्स थे उसमें से कई फीचर्स थोड़े मिले जुले है। यह बाइक 2024 में लॉन्च होगी। भारत में शुरुआती कीमत 2.93 लाख रुपये। यह भारत में 1 वेरिएंट और 2 रंगों में उपलब्ध होगी और इसके हाई एंड वेरिएंट की कीमत 2.93 लाख रुपये से शुरू होती है।

यह भी पढ़े: KTM पर भारी पड़ेंगा Pulsar Suzuki GSX-8S का किल्लर लुक, ब्रांडेड फीचर्स के साथ जबरदस्त माइलेज और पॉवरफुल इंजन, देखे कीमत

Leave a Reply