MWC 2024 में Lenovo ने दुनिया को चौका दिया! लॉन्च किया पहला ट्रांसपेरेंट लॅपटॉप, देखे पारदर्शी लैपटॉप के बेहतरीन फीचर्स

Technology

Lenovo Transparent Laptop : स्पेन के बर्सिलोना शहर में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2024 (MWC 2024) की शुरुआत काफी धमाकेदार हो गई है। इस टेक इवेंट में बहुत दुनिया की बहुत बहुत बड़ी कंपनी शामिल है जो गाड़ी से लेकर स्मार्टफोन, लैपटॉप जैसे नए प्रोडक्ट लॉन्च करती रहती है। इस मेगा टेक इवेंट में पहले दिन ही Lenovo ने दुनिया देखती रह जाये ऐसा पहला पारदर्शी लैपटॉप लॉन्च कर दिया है। यह लैपटॉप 17.3 इंच के बेज़ेल-लेस डिस्प्ले के साथ है, यह लैपटॉप 55% पारदर्शिता प्रदान करता है। इससे आप डिस्प्ले के आर-पार देख सकेंगे। यह लैपटॉप अत्याधुनिक है। तो जानते है इसके फीचर्स जानते हैं।

Lenovo Transparent Laptop

Lenovo Transparent Laptop में क्या है ख़ास

थिंकबुक ट्रांसपेरेंट Display Laptop कॉन्सेप्ट अपने उल्लेखनीय 17.3- इंच माइक्रो-एलईडी पारदर्शी डिस्प्ले के साथ इंटरैक्शन और निर्माण अनुभव में क्रांतिकारी बदलाव लाता है। साथ ही बॉर्डरलेस स्क्रीन, पारदर्शी कीबोर्ड क्षेत्र और प्रतीत होता है कि फ्लोटिंग फ़ुटपैड डिज़ाइन के साथ, यह सहजता से उच्च तकनीक सादगी की भावना पैदा करता है, जो उपयोगकर्ता के समग्र अनुभव को बढ़ाता है।

Lenovo के नए लैपटॉप के फीचर्स

Display : कंपनी ने इसमें माइक्रो LED स्क्रीन दी है जो 720 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आती है जो बेहतर दृश्य देती है। इसमें कीबोर्ड एरिया भी ट्रांस्पेरेंट रखा है।

AIGC : कंपनी ने इस लैपटॉप में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जेनरेटेड कॉन्टेंट को इंटीग्रेट कर दिया गया है। यह यूजर्स को अगले स्तर का अनुभव देती है।

Keyboard : इस लैपटॉप में कंपनी ने पारदर्शी कीबोर्ड पैनल दिया है। यह पारदर्शी कीबोर्ड लेजर-प्रोजेक्टेड कीज के साथ है। साथ ही इस कीबोर्ड को स्केचपैड की तरह भी इस्तेमाल कर सकते है।

Camera : इस लैपटॉप में AI-संचालित कैमरा चेसिस के ऊपर लगाया गया है। यह कैमरा AI का इस्तेमाल करके इमेज रिकग्निशन कर देता है।

साथ इस लैपटॉप में Windows 11 OS का उपयोग किया जा रहा है।

Lenovo के अध्यक्ष युआनकिंग का बयान

लेनोवो के अध्यक्ष और सीईओ, युआनकिंग यांग ने कहा, (MWC 2024) एमडब्ल्यूसी 2024 में लेनोवो का AI -सक्षम, एआई-रेडी और एआई-अनुकूलित उपकरणों, बुनियादी ढांचे, समाधान और सेवाओं का सूट ‘एआई फॉर ऑल’ के हमारे दृष्टिकोण को व्यापक रूप प्रदान करता है।” “लेनोवो की एआई तकनीक सभी आकार के संगठनों को लाभ पहुंचाती है, स्थिरता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए सभी उद्योगों में बुद्धिमान परिवर्तन लाती है।”

Lenovo कंपनी का यह लैपटॉप अभी एक कॉन्सेप्ट है और वो अभी बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है। Lenovo ने अभी तक इस लैपटॉप की कीमत और उपलब्धता की घोषणा नहीं की है। लेकिन जब यह लैपटॉप मार्केट में आएगा तब यह लैपटॉप निश्चित रूप से तकनीकी दुनिया में एक बड़ा धमाका करेगा। लेनोवो नए प्रोडक्ट लॉन्च कर रहा है जो ग्राहकों को अधिक टिकाऊ और लागत कुशल IT विकल्पों के साथ अपने उपकरणों के जीवनचक्र को बढ़ाने में मदद करेगा।

यह भी पढ़े: iPhone की गर्मी निकाल देंगा Motorola का धांसू स्मार्टफोन, बढ़िया कैमरा क्वालिटी के आगे DSLR भी टेकेंगा घुटने, देखे कीमत

Leave a Reply