MWC 2024 में Samsung ने लॉन्च की पहली Smart Ring! जो आपके दिल से लेकर नींद तक सबका ख्याल रखेगी

Technology

Samsung Galaxy Ring : मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2024 स्पेन की बर्सिलोना शहर में 26 फरवरी से चालू हुआ है जो 29 फरवरी तक चालू रहेगा। यह इवेंट में सब बड़े उद्योग के लोगों को एक साथ लाती है। यह मोबाइल और वायरलेस प्रौद्योगिकियों में काम करने वाली कंपनियों के लिए प्रौद्योगिकी टोन भी निर्धारित करता है। साथ ही, MWC कंपनियों को अपने नए उत्पादों को प्रदर्शित करने का मौका देता है। मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2024 में Samsung ने एक ऐसी स्मार्ट रिंग लॉन्च की है, जो आपके दिल से लेकर नींद तक सबका ख्याल रखेगी। सैमसंग की यह पहली स्मार्ट रिंग है। यह रिंग इस साल के आखिर तक लॉन्च हो सकती है। यह रिंग आपके हेल्थ का काफी ध्यान रखेगी। यह आपकी हार्ट रेट, नींद और सांसों का भी ध्यान रखेगी। इस रिंग को आप 24/7 पहना सकते है।

Samsung Galaxy Ring

Samsung Galaxy Ring में फीचर्स

Colour : Samsung Galaxy की यह पहली स्मार्ट रिंग लॉन्च की है। रिंग 5 से 13 साइज में होगी। Samsung Galaxy Ring 3 कलर में उपलब्ध होगी, प्लैटिनम सिल्वर, सिरेमिक ब्लैक और गोल्ड (platinum silver ceramic black and gold)।

Battery : इस Galaxy रिंग में एक छोटी बैटरी भी है। सबसे छोटी साइज की रिंग में 14.5 mAh की बैटरी दी है। साथ ही सबसे बड़ी साइज में 21.5 mAh तक की बैटरी दी है।

Galaxy रिंग को इस वक्त में सिर्फ गैलेक्सी वॉच और मौजूदा सैमसंग हेल्थ इकोसिस्टम (Galaxy Watch and Samsung Health ecosystem) के साथ पेयर किया जा सकेगा। शुरुआत में इसे Samsung Galaxy स्मार्टफोन के साथ पेयर किया जा सकेगा। इसके बाद में Android और IOS Device के साथ भी पेयर किया जा सकेगा।

Galaxy Ring 2024 के आखिर तक होगी लॉन्च

सैमसंग की Galaxy Ring 2024 के लास्ट तक लॉन्च हो सकती है। इस समय स्पेन के बर्सिलोना शहर में मोबाइल वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस 2024 आयोजित हो रही है। इस मेगा टेक इवेंट में दुनिया की बड़ी-बड़ी स्मार्टफोन कंपनियां अपने भविष्य के प्रोडक्ट को लॉन्च कर रही हैं। Lenovo कंपनी ने इस बड़े इवेंट में लोगों को चौकाने वाला दुनिया का पहला ट्रांसपेरेंट स्क्रीन वाला लैपटॉप लॉन्च किया है। और भी कई डिवाइस इस इवेंट में लॉन्च हो गए हैं। बहुत सारी कंपनियां है जो बेहतरीन फीचर्स के साथ अपने प्रोडक्ट को लॉन्च करती है।

यह भी पढ़े: Google आपको ऐसे बनाएगा करोड़पति, जानिए पूरी डिटेल्स

Leave a Reply