Boat की हवा टाइट करेगा OnePlus का Watch 2, प्रीमियम फीचर्स के साथ दमदार बैटरी, देखे कीमत

Technology

भारत में OnePlus को सबसे टॉप स्मार्टफोन ब्रांड्स में पहचाना जाता है। कंपनी अपने स्मार्टफोन के साथ ही अपने कस्टमर्स के लिए ऑडियो और स्मार्टवॉच भी बाजार में लॉन्च करती रहती है। इसलिए अपने कस्टमर्स के लिए इस बार भी OnePlus कंपनी अपने लेटेस्ट स्मार्टवॉच को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस लेटेस्ट वॉच 2 की डिटेल पहले से ही ऑनलाइन सामने आ गई है। इसलिए ज्यादा संभावना है की है कि मार्किट में OnePlus Watch के सफल होने के बाद में OnePlus Watch 2 जल्द ही लॉन्च हो सकता है। इसलिए जानते हैं नए बेहतरीन इस Watch 2 के बारे में।

OnePlus का Watch 2 अपग्रेड होगा

वन प्लस का नया मॉडल पिछले मॉडल की तुलना में ज्यादा अपग्रेटेड में दिखेगा। इसके पिछले लीक में ही स्मार्ट वियरेबल के कुछ फीचर्स, डिजाइन और लॉन्च टाइमलाइन की जानकारी सामने आई है। साथ ही कंपनी ने एक पोस्ट के जरिए भी इसके कुछ डिजाइन को रिवील किया है। इसमें एक गोला आकृति है, जिसमें आपको दो बटन दिखाई देंगे।

OnePlus Watch 2

OnePlus Watch 2 के बेहतरीन अपग्रेटेड फीचर्स

इस वनप्लस वॉच 2 में आपको 1.43-इंच AMOLED डिस्प्ले मिलने की संभावना है। साथ ही प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन W5 जेन 1 चिपसेट हो सकती है। इसके अलावा डिवाइस के वेयरओएस 3 या वेयरओएस 4 के साथ लॉन्च होने की संभावना ज्यादा है। इसे मिडनाइट ब्लैक और मूनलाइट सिल्वर कलर में खरीद सकते है। । इस वॉच 2 में डस्ट और पानी के छीटों से सुरक्षा के लिए IP68 रेटिंग दी गई है। साथ ही यह वॉच 5ATM वॉटर रेस्सिटेंट है। इस वॉच में 405 एमएएच की बैटरी दी गई है। वार्प चार्ज फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। साथ ही ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, ग्लोनास, गैलीलियो जैसे कनेक्टिविटी विकल्प के साथ होगा।

वॉच 2 इस तारीख लॉन्च होगा

टिप्सटर हैं जो टेक दुनिया की खबर की जानकारी देता हैं। उन्होंने बताया वनप्लस वॉच 2 को 26 फरवरी को लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन इस वन प्लस के वॉच 2 मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2024 के दौरान लॉन्च करने की संभावना ज्यादा है,जो 26 फरवरी से 29 फरवरी तक बार्सिलोना में आयोजित किया जा रहा है। इस मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में यह वॉच 2 लॉन्च हो सकता हैं। आपके जानकारी के लिए OnePlus watch 2 को बीआईएस (भारतीय मानक ब्यूरो) पर भी देखा गया है।

यह भी पढ़े: boAt का स्क्रू ढीला कर देगी Noise की स्मार्टवॉच, मॉडर्न लुक के साथ प्रीमियम फीचर्स, देखे कीमत

Leave a Reply