भारत में Cult कंपनी ने लॉन्च किया तगड़ा स्मार्टवॉच, बैटरी 1 हफ्ता चलेगी और कीमत भी कम, देखे फीचर्स

Technology

टेक्नोलॉजी की दुनिया में स्मार्टफोन और स्मार्टवॉच का कारोबार बहुत ज्यादा बढ़ रहा है। इस मार्केट में Cultsport एक स्मार्टवॉच कंपनी है जो अपने बेहतरीन स्मार्टवॉच के लिए पहचानी जाती है। Cultsport ने अपनी नई स्मार्टवॉच Cult Active TR को लॉन्च किया गया है।

इस स्मार्टवॉच में कंपनी ने कई तरह के हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर दिए हैं। 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड के साथ आने वाली यह स्मार्टवॉच 7 दिन का बैटरी बैकअप दे सकती है। इसमें 100 से ज्यादा वॉचफेस भी मिलते हैं। साथ में क्विक डायल एक्सेस भी दिया है। तो जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में।

Cult Active TR

Cult Active TR के स्पेसिफिकेशन्स

Display : इस स्मार्टवॉच में 1.52 इंच का TFT LCD डिस्प्ले दिया है। जिसमें 360X360 पिक्सल रिजॉल्यूशन होगा, साथ ही 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी।

Battery : इस स्मार्टवॉच में बहुत ही शक्तिशाली बैटरी दी है। इस स्मार्टवॉच को सिंगल चार्ज करनेपर 7 दिन तक बैटरी चलता है। इसको फूल चार्ज करने को 2 घंटे का समय लगता है।

Connectivity : स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर दिया है। साथ ही सिर्फ कलाई से टच करके कॉल किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें Quick Dial फीचर भी दिया है। साथ ही Contact भी सेव किए जा सकते हैं।

Cult Active TR के हेल्थ फीचर्स

कंपनी ने इस स्मार्टवॉच में कई हेल्थ जांच फीचर दिए है। इस हेल्थ फीचर्स में आपको SpO2, हार्ट रेट पता चलेगा, साथ ही स्लीप ट्रैकिंग का फीचर्स भी दिया है। इसमें 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। Wearable 100 से ज्यादा वॉचफेस का ऑप्शन देता है।

Cult Active TR के अन्य फीचर्स

इस स्मार्टवॉच में AI (Artificial intelligence)Voice असिस्टेंट का सपोर्ट भी मिलता है। इसके साथ में ड्रिंकिंग रिमाइंडर, लाइव क्रिकेट स्कोर, BMI केल्कुलेटर, स्मार्ट नोटिफिकेशन, हवामान की जानकारी, बिल्ट-इन गेम्स, केल्कुलेटर जैसे बेहतरीन फीचर्स शामिल किये हैं।

Cult Active TR की कीमत

कंपनी ने Cult Active TR स्मार्टवॉच को 3 कलर में लॉन्च किया है, जो की सिल्वर, ब्लैक, और ब्राउन लैदर कलर्स में स्मार्टवॉच उपलब्ध है। इस की कीमत सिर्फ 1,299 रुपये रखी है। इस स्मार्टवॉच को Flipkart पे Exclusive Product के तौर पर लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टवॉच की बिक्री 7 मार्च से शुरू होगी। आप इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से भी खरीद सकते है।

यह भी पढ़े: boAt का स्क्रू ढीला कर देगी Noise की स्मार्टवॉच, मॉडर्न लुक के साथ प्रीमियम फीचर्स, देखे कीमत

Leave a Reply