HP का भारत में आया लैपटॉप जैसा कंप्‍यूटर! उसको कही भी लेके जाएं, जानिए फीचर्स और कीमत के बारे में

Technology

HP Envy Move PC India : दुनिया में कई ऐसी बड़ी बड़ी कंपनी हैं जो अपने ग्राहकों को आज के वक्त को देखते हुए कुछ नए आधुनिक टेक्नोलॉजी वाले प्रोडक्ट लॉन्च कर रहीं हैं। अगर आप भी स्टूडेंट हैं या फिर प्रोफेशनल में काम करते हैं और अपने काम के लिए एक नया खुद को कंप्यूटर लेना चाहते हैं तो आपको यह चलता फिरता कंप्यूटर आपको बहुत फायदेमंद रहेगा। उनमें से ऐसे ही एक टेक कंपनी HP ने भारत में एक नया पोर्टेबल PC लॉन्च किया है। आपकी सुलभ भाषा में कहेंगे तो एक ऐसा कंप्‍यूटर जिसको आप आसानी से एक जगह से दूसरी जगह पर लेकर जा सकते है। इसलिए HP के इस PC के बारे में जानते हैं।

HP Envy Move नाम से किया लॉन्च

कंपनी ने इसे HP Envy Move नाम से लॉन्च किया है। इस PC को लोग अपने साथ लेकर चल सकते हैं। इस HP Envy Move की सबसे बड़ी बात है कि इसके साथ अलग से मॉनिटर नहीं चाहिए। HP Envy का वजन 4.1 किलो है, साथ ही बनाया ऐसा कि ब्रीफकेस की तरह आप इसे हाथ में पकड़कर कही भी लेके जा सकते हैं। इसमें क्या क्या फीचर दिए हैं देखिये।

HP Envy Move

HP Envy Move फीचर्स

Display : HP Envy Move में 23.8 इंच का टच डिस्‍प्‍ले दिया हैं। यह 2K रेजॉलूशन ऑफर करता है।

Processor : इस पीसी में इंटेल की 13वीं जेनरेशन का i5 (i5-1335U) प्रोसेसर लगाया गया है। साथ ही में इंटेल के UHD ग्राफ‍िक्‍स भी इंटीग्रेट किए गए हैं।

Ram & Storage : HP Envy Move में 16GB तक LPDDR5X 4800 RAM दिया है और 1TB PCIe NVMe M.2 SSD बड़ा स्‍टोरेज दिया है। यह विंडोज 11 OS पर चलता है और 5W के डुअल स्‍पीकर सेटअप से लैस है।

Battery : इस पीसी में 90Wh की बैटरी दी गई है। वो बैटरी 4 घंटे तक चलेगी।

Connectivity : HP Envy Move में USB Type-A, एक USB Type-C/Display पोर्ट 1.4a दिए गए हैं। साथ ही एक HDMI-in 1.4b पोर्ट भी है।

Camera : HP Envy Move में 5 मेगापिक्‍सल का आईआर वेबकैम फिट किया है। इसके साथ ब्‍लूटूथ कीबोर्ड भी अटैच मिलता है।

HP Envy Move की भारत में कीमत

HP Envy Move को पिछले साल अमेरिका में लॉन्‍च किया गया था, तो इस पीसी की भारत में लॉन्च किया हैं उसकी भारत में 1,24,999 रुपये की कीमत में रखी हैं। इस HP Envy Move को आप एचपी के ऑनलाइन वेब स्‍टोर से खरीद सकते है।

यह भी पढ़े: यहां मिलता है घंटों के हिसाब कमरा, वो भी कपल फ्रेंडली, पैसे भी लगते हैं बहुत कम

Leave a Reply